
रॉकस्टार गेम्स का बहुप्रतीक्षित गेम GTA-6, 19 नवंबर 2026 को प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज एस/एक्स पर रिलीज होने जा रहा है।
रिलीज से पहले ही गेम को 50 लाख प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं, जिससे कंपनी ने अब तक 446 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।
GTA-5 ने 2013 में रिलीज के बाद 24 घंटे में 1.12 करोड़ कॉपियां बेचकर छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे।