
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में 28-29 सितंबर 2016 की रात पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि एलओसी के पार जाकर भारतीय सेना की इस कार्रवाई को देखकर दुनिया हैरान रह गई थी और इससे आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का संदेश मिला।
उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रहा है।