
शेरे-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमास के कप्तान नमन धीर ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 64 गेंदों में 173 रनों की पारी खेली।
नमन ने 12 चौके और 16 छक्के जड़े, जिससे उनकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 279 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
यह पारी टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175* रनों के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 रन कम है, लेकिन इसने ऑरोन फिंच के 172 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।