भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश और बादलों के कारण खेल में रुकावट की आशंका है।
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी बारिश ने खलल डाला था, लेकिन टीम इंडिया ने 165 रनों से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की रेस में स्थिति मजबूत करने के लिए उतरेगी।