
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस चेक पॉइंट पर आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।
रेस्क्यू 1122 के अनुसार मरने वालों में आठ पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है तथा गंभीर रूप से घायलों को मुफ्ती महमूद अस्पताल में भेजा गया है।
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने घटना की रिपोर्ट मांगी है और इस हमले को एक नापाक साजिश करार दिया है।