
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन के बीच एक समझौता हुआ है जिसके तहत 22 रेलवे ठिकानों पर PNG का उपयोग होगा।
इस योजना के तहत शुरुआत में रोजाना 3,000 SCMD गैस की सप्लाई होगी जिससे प्रतिदिन 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत होगी।
यह सुविधा दिल्ली, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों की लॉन्ड्री और रसोईघरों में शुरू की जाएगी।