
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मिलान में हालिया हिंसक प्रदर्शनों और लूटपाट के बाद सुरक्षा कड़ी करने के लिए साल के अंत तक 500 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने का ऐलान किया है.
नई योजना के तहत 14 साल से अधिक उम्र के नाबालिगों पर मुकदमा चलाना आसान होगा और उपद्रव से हुए नुकसान की भरपाई उनके माता-पिता से कराई जाएगी.
मिलान में शनिवार को हुई हिंसा और आगजनी से लगभग 10 लाख यूरो का नुकसान हुआ था, और इसमें शामिल लोगों को 5 साल तक की जेल व 20 हजार यूरो जुर्माना हो सकता है।