कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ने एक रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से नॉर्थईस्ट गायब होने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
लवलीना ने बताया कि 'मिस्टर सिंह्स इंडिया' रेस्टोरेंट के नैपकिन और बाहर लगे नक्शे में उत्तर-पूर्वी भारत को नहीं दिखाया गया था, जो बेहद निराशाजनक है।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने गलती स्वीकार कर ली है और वे अब सही नक्शे वाले नए नैपकिन मंगवा रहे हैं।