
त्योहारों के दौरान बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे और पटाखों की अचानक तेज आवाज शरीर में तनाव हार्मोन को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन तेज कर सकती है।
डॉक्टरों के अनुसार उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों को तेज शोर से अधिक परेशानी हो सकती है इसलिए उन्हें इससे बचना चाहिए।
त्योहारों में रात के वक्त लगातार होने वाले शोर से नींद पूरी नहीं होती, जिससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दिल की सेहत प्रभावित हो सकती है।