मौसम विभाग ने 8 से 11 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
दिल्ली में 11 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है, वहीं यूपी और बिहार के कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।