
आगरा में चंगाई सभाओं के जरिए लोगों को लुभाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने राजस्थान और आगरा के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि बीमारी दूर करने के नाम पर सभाओं में 30 से 40 लोगों को जोड़कर आगे नेटवर्क बढ़ाया जाता था और इसकी मासिक रिपोर्ट बनाई जाती थी।
पुलिस अब इस मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब से जुड़े संपर्कों, ऑनलाइन प्रशिक्षण और फंडिंग की गहराई से जांच कर रही है।