
ईरान-अमेरिका युद्ध और कमजोर मानसून के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों का किचन बजट बिगड़ गया है।
उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अरहर दाल की खुदरा कीमत बढ़कर 124.23 रुपये प्रति किलो और औसत प्याज 54.23 रुपये प्रति किलो हो गई है।
इसके अलावा सनफ्लॉवर ऑयल, मूंगफली तेल और सरसों तेल समेत अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में भी पिछले एक साल में भारी इजाफा हुआ है।