
फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान लगभग 4 लाख 10 हजार लोग सड़कों पर उतरे और 1000 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए।
पेरिस और मार्सिले समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिनमें गाड़ियों और बैरिकेड्स में आग लगाई गई।
गृह मंत्रालय के अनुसार स्थिति नियंत्रित रखने के लिए लगभग 70,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।