जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अनर्गल बयानबाजी बंद करने की चेतावनी देते हुए उनकी 'जन्मकुंडली' खोलने की बात कही है।
किशोर ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह बेगूसराय की घटनाओं और नीट छात्रा की हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर चुप रहते हैं और केवल जाति-धर्म की राजनीति करते हैं।
गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर के इस बयान पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन तंज कसते हुए कहा कि किशोर कोई ज्योतिषाचार्य नहीं हैं।