
इंडिया ए ने अपनी पहली पारी 464 रन पर घोषित की, जिसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 36 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने 102 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 81 रन और वाशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।
न्यूजीलैंड की तरफ से 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया जिनमें जैक गिब्सन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके।