
बिहार के मोतिहारी पुलिस ने बिसरहिया गांव के मोहम्मद सेयाज आलम को पाकिस्तान के शहजाद शेख भट्टी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में आतंकी हमलों से जुड़ी फोटो, वीडियो और देश विरोधी सामग्री मिली है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी नेटवर्क के अली गुज्जर के सीधे संपर्क में था।