
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में मशहूर सिंगर मोहित चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया.
मोहित चौहान द्वारा सलीम खान का लिखा गीत गाए जाने पर होस्ट सलमान खान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
यह शो प्रतिदिन रात 9 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है.