
पश्चिम एशिया में अमेरिकी मिशनों ने सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया है.
याद रहे कि 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय समेत 13 लोगों की जान चली गई थी.
अमेरिका ने नागरिकों को उड़ानें रद्द होने और हवाई क्षेत्र बंद होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है.