
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है.
दीपके ने कहा कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और आजादी बहाल करने के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है, क्योंकि उन्होंने SIR के जरिए स्वतंत्र चुनावों की निगरानी का भरोसा खो दिया है.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत जनता का सरकार चुनना है, न कि सरकार का मतदाताओं को चुनना, और ज्ञानेश कुमार ने इस सिद्धांत को कमजोर किया है.