
भारतीय मूल की सबा हैदर ने इलिनोइस की 84वीं हाउस डिस्ट्रिक्ट से 71% वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और असेंबली में जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनीं।
बुलंदशहर में जन्मी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट रहीं सबा ने 2022 की हार के बाद 2024 में ड्यूपेज काउंटी बोर्ड में जगह बनाई थी।
सबा ने अपने चुनावी कैंपेन में किफायती हेल्थकेयर, शिक्षा और बढ़ती महंगाई को प्राथमिकता दी है, जो इलिनोइस की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है।