
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं।
इस परीक्षा के जरिए कुल 25,487 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से गुजरना होगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कट-ऑफ मार्क्स के साथ अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल 21.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।