अमेरिका की पूर्व कांग्रेसवुमन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस के अधिकारी ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं।
ग्रीन ने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन अपने ही इंटेलिजेंस आकलनों को नजरअंदाज कर रहा है, जो बताते हैं कि ईरान अभी परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं है।
व्हाइट हाउस या रक्षा अधिकारियों ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है, जबकि ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ अपनी चेतावनियां जारी रखी हैं।