
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक ट्रांसजेंडर महिला की जटिल जेंडर अफर्मिंग सर्जरी को लगभग आठ घंटे की मेहनत के बाद सफलतापूर्वक पूरा किया है।
सरकारी अस्पताल में इस तरह की यह पहली सर्जरी है जिसके लिए मरीज की पहले काउंसलिंग और मेडिकल जांच की गई थी।
भारत में इस प्रकार की जेंडर अफर्मिंग सर्जरी का कुल खर्च प्रक्रिया और जटिलता के आधार पर आमतौर पर 2 लाख से 10 लाख रुपये तक हो सकता है।