पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बलूचिस्तान के मस्तुंग में गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगगो के काफिले पर हुए हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
इस हमले में एंटी-टेररिज्म फोर्स के चार जवान घायल हुए हैं, जबकि मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगगो बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
हमला उस समय हुआ जब मंत्री का काफिला कलात से क्वेटा जा रहा था, हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।