
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को बंद पड़े स्वाइन फ्लू वार्ड को मरीजों के लिए फिर से खोल दिया है।
अस्पताल ने डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए भी अलग बेड, जांच सुविधाएं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को फ्लू के लक्षणों के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।