
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण की मौत हो गई है.
वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए परिवारों को सहायता देने की बात कही है.
रिपोर्ट के मुताबिक सस्केचेवान में हर्वस एयर कंपनी का विमान कमर्शियल पायलट लाइसेंस के घंटे पूरे करने के लिए उड़ान पर निकला था.