
बदलते मौसम के कारण फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में बुखार, वायरल और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़कर रोजाना 1000 के पार पहुंच गई है।
अस्पताल में मरीजों को पर्चा बनवाने में 45 मिनट और डॉक्टर को दिखाने के लिए तीन घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
प्राचार्य प्रो. डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि मेडिसिन और बाल रोग वार्ड में अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए हैं और डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच 24 घंटे उपलब्ध है।