
2005 में आज ही के दिन जयपुर में खेले गए वनडे मैच में एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
धोनी ने अपनी इस पारी में 145 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 10 छक्के जड़े थे और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी।
बतौर विकेटकीपर एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम है।