गुरु के प्रभाव से आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता और परोपकार के कार्यों की ओर अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ सकता है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और घर में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिलेगा।
व्यापारियों को लेन-देन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है, किसी पर भी तुरंत भरोसा न करें।
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा, मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।