
ऑन्कोलॉजी डाइटिशियन मानसी यादव के अनुसार, चीनी का अधिक सेवन मोटापे और इंफ्लेमेशन बढ़ाता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से कैंसर का जोखिम पैदा कर सकता है।
कैंसर से बचाव के लिए रोजाना 5 से 6 सर्विंग फल और सब्जियां खाने और रिफाइंड आटे की जगह रागी, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाज चुनने की सलाह दी गई है।
एक्सपर्ट ने रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड को सीमित करने और रोजाना 2 से 2.5 लीटर पानी पीने के साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट न लेने को कहा है।