
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए आरोप लगाया है कि भारत में प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय युवाओं से अपील की है कि वे सीजेपी की विघटनकारी सोच का शांतिपूर्ण विरोध करें और देश में एक जवाबी आंदोलन खड़ा करें।
मिलबेन का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कुछ डोनर्स रूढ़िवादी नेताओं को निशाना बनाने के लिए अन्य देशों के पढ़े-लिखे लोगों को कट्टरपंथी बनाते हैं और उन्हें अस्थिरता फैलाने के लिए फंड देते हैं।