स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौसमी इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को भीड़भाड़ से बचने और छींकते-खांसते समय मुंह ढंकने की सलाह दी है।
कटिहार के सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में सर्दी, खांसी और बुखार के करीब एक हजार से अधिक रोगियों का इलाज किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं मिला है, फिर भी सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है।