
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के लिए हथियार खरीदने के आरोप में बीजिंग, ईरान, चीन, हांगकांग, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के 10 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए।
‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत लगाए गए इन प्रतिबंधों से अमेरिकी संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं और ईरानी ड्रोन व बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को निशाना बनाया गया है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से इतिहास में सबसे ज्यादा तेल निकाला है, जबकि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी मानवरहित पनडुब्बी पर कब्जा करने का दावा किया है।