
गूगल वॉलेट में एक नया फीचर दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता अलग-अलग रिटेलर वेबसाइटों पर जाने के बजाय अपने सभी ऑनलाइन ऑर्डर एक ही जगह ट्रैक कर सकते हैं।
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने ऑर्डर की रिसीप्ट, ट्रैकिंग नंबर और लाइव शिपिंग अपडेट सीधे गूगल वॉलेट ऐप के अंदर देख सकते हैं।
यह सुविधा ऑनलाइन शॉपिंग के बाद बार-बार कूरियर ऐप खोलने की झंझट को खत्म करती है और ऑर्डर की पूरी जानकारी को व्यवस्थित रखती है।