
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के तहत भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे, हालांकि दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस स्थल पर प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के दोनों तरफ लगे बैरिकेड्स को आपस में वेल्डिंग करके मजबूत कर दिया है और वहां पैरामिलिट्री फोर्सेस की तैनाती की गई है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 21 अगस्त को रामलीला मैदान में दोपहर 4:00 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए एनओसी (NOC) दी है, जो संबंधित विभागों की पूर्व अनुमति के अधीन होगी।