
सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई 12 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में 2027 से नीट पीजी और नीट एसएस में पर्सेंटाइल सिस्टम को रैंक आधारित मेरिट सिस्टम से बदलने की सलाह दी गई है।
कमेटी ने यह भी सुझाव दिया है कि केवल खाली पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटों को भरने के लिए क्वालीफाइंग मानकों को बार-बार कम नहीं किया जाना चाहिए।
यह सिफारिश काउंसलिंग के दौरान कट ऑफ को भारी मात्रा में घटाकर नेगेटिव अंक वाले उम्मीदवारों को भी पात्र बनाए जाने पर हुए विवाद के बाद सामने आई है।