
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता शुरू करने के ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5 फीसदी की गिरावट आई है।
सोमवार को ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति की चिंताएं कम हुई हैं।
इस गिरावट का सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा, जहां गिफ्ट निफ्टी 243 अंक उछलकर 24,631 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।