
21 अगस्त 1986 को इयान बॉथम ने गांजा सेवन के कारण 63 दिनों के बैन के बाद क्रिकेट में वापसी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
इस विकेट के साथ उन्होंने डेनिस लिली के 355 टेस्ट विकेटों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और बाद में जेफ क्रो को आउट कर 356वां विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।
अपने करियर में बॉथम ने 102 टेस्ट मैचों में 383 विकेट लिए और 14 शतकों के साथ 5,200 रन बनाए, जो उन्हें क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों में से एक बनाता है।