
प्राइवेट फ्यूल कंपनी Jio-bp ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जो 11 अक्टूबर से लागू हो चुकी है.
कीमतों में इस इजाफे के बाद हरियाणा में जियो-बीपी के आउटलेट्स पर पेट्रोल करीब 109.80 रुपये और डीजल 97.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पंजाब और राजस्थान में भी नए रेट लागू हुए हैं.
इससे पहले 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने भी इतनी ही बढ़ोतरी की थी, जिसका मुख्य कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से मार्केटिंग मार्जिन पर पड़ रहा दबाव है.