आईसीएमआर ने स्पष्ट किया है कि मौसमी फ्लू के टीके, जिनमें उत्तरी गोलार्ध के टीके भी शामिल हैं, भारत की प्रमुख दवा दुकानों पर उपलब्ध हैं।
परिषद ने कहा कि ये टीके बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए विशेष रूप से प्रभावी हैं।
आईसीएमआर ने मीडिया से वैज्ञानिक सलाह को सही संदर्भ में प्रकाशित करने की अपील की है और फ्लू के टीके उपलब्ध न होने की खबरों को भ्रामक बताया है।