
टॉयलेट में खून आने की वजह सिर्फ बवासीर ही नहीं, बल्कि कब्ज, एनल फिशर, आंतों में सूजन, पॉलीप या कोलन कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक मल में खून के साथ यदि लगातार कब्ज, पेट में ऐंठन, वजन घटना या थकान जैसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से तुरंत जांच करानी चाहिए।
यदि टॉयलेट का पानी लाल हो जाए, बड़े थक्के दिखें या चक्कर आने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करके तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।