
पश्चिम बंगाल में तीन इनामी माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद झारखंड के सरायकेला-खरसावां के कुचाई इलाके में पुलिस और कोबरा ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मार्डी पर 15 लाख और मीता पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर रोलाहातु के जंगलों से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।