नागा चैतन्य अभिनीत हॉरर-थ्रिलर सीरीज 'धूता' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जिसे IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है।
विक्रम के कुमार द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एक भ्रष्ट चीफ एडिटर की कहानी है, जिसे अखबार की कतरनों के जरिए भविष्य में होने वाली मौतों का पता चलता है।
यह सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में देखी जा सकती है और इसमें प्राची देसाई व पार्वती जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।