यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया है, जिससे वहां भीषण आग लग गई है।
इस हमले के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट के बादल छा गए हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका है।
सऊदी अरब ने इस हमले की कड़ी निंदा की है, जबकि हूती विद्रोहियों ने इसे अपनी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा बताया है।