
4 सितंबर को रिलीज हो रही 'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 1 लाख 34 हजार 370 टिकटों की प्री-सेल के साथ 6.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, जन्माष्टमी की छुट्टियों का लाभ मिलने से यह फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे ओरिजिनल स्टार्स के साथ रवि किशन और मोहित मलिक जैसे नए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।