
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन के दौरान UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का पुरजोर समर्थन किया.
रूस ने ग्लोबल साउथ के लिए अधिक सीटें आवंटित करने की मांग की और ब्राजील तथा भारत की दावेदारी को मजबूत आधार बताया.
रूसी मंत्री ने जर्मनी और जापान को स्थायी सीट देने का विरोध करते हुए कहा कि वे सैन्यवाद और प्रतिशोध की राह पर चल रहे हैं.