
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर Grand Chess Tour Finals का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानानंद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं और उन्हें 2 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली है।
फाइनल के क्लासिकल हिस्से में 6 अंक से पिछड़ने के बाद प्रज्ञानानंद ने रैपिड के दोनों मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की और अंततः ब्लिट्ज में बढ़त बनाए रखी।