
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फॉर्च्यून ब्रांड के तहत फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल बेचने वाली कंपनी एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है।
गोवा के ताज फोर्ट अगुडा रिजॉर्ट से लिए गए नमूने की जांच में विटामिन ए और विटामिन डी का स्तर निर्धारित मानकों से काफी कम पाया गया, जिसकी पुष्टि रेफरल प्रयोगशाला ने भी की है।
नियामक ने इस उत्पाद को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 3(1)(जेडएक्स) के तहत मानक से कम गुणवत्ता वाला घोषित करते हुए कंपनी के खिलाफ न्यायनिर्णयन आदेश पारित किया है।