
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त डॉ. दशरथ सिंह शेखावत के पास कुल 138 डिग्रियां, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र हैं, जिनमें तीन पीएचडी और 46 मास्टर डिग्रियां शामिल हैं।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खिरोड़ गांव के रहने वाले शेखावत ने 1988 में सेना में शामिल होने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी।
वर्ष 2026 में उन्होंने इग्नू से वैदिक अध्ययन में मास्टर डिग्री प्राप्त की और वर्तमान में वह कानून के क्षेत्र में एक्टिव हैं तथा सेना से जुड़े मामलों में सहायता करते हैं।