
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।
भारत मंडपम में दोपहर ढाई बजे 'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना' विषय पर ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होगी।
शिखर सम्मेलन के दौरान शाम को नेताओं की फैमिली फोटो, पौधारोपण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर का कार्यक्रम तय है।